फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP workers paid tribute on Phoolan Devi's death anniversary.

Bhadohi News: फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
SP workers paid tribute on Phoolan Devi's death anniversary.
पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- सपा
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर नगर के पकरी स्थित फूलन देवी तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, विधायक जाहिद बेग समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भदोही की जनता ने फूलन देवी के साहस, संघर्ष और अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज को सम्मान दिया। उन्होंने भी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की अंतिम समय तक सेवा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भदोही के विकास और जनसेवा के लिए फूलन देवी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव अमर रहें और फूलन देवी अमर रहें के नारे लगाते हुए तिराहे पर पहुंचे और बारी-बारी से उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शोभनाथ यादव, श्यामला सरोज, पन्नालाल यादव, सरिता बिंद, हसनैन अंसारी, हृदय नारायण प्रजापति, राजकुमार यादव, अलीशेर खां, अशरफ अंसारी, जईम बेग, गुलाब राइन, राशिद बेग सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed