फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Incharges of several police stations, including Suriyawan and Durgaganj, were changed.

Bhadohi News: सुरियावां व दुर्गागंज समेत कई थानों के प्रभारी बदले

Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Incharges of several police stations, including Suriyawan and Durgaganj, were changed.
जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल किया। एसपी ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। स्थानांतरण आदेश के अनुसार सुरियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइंस से कार्यमुक्त किया गया है। वहीं दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को सुरियावां थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी रिट सेल रमाकान्त यादव को दुर्गागंज थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ऊंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव को विवेचना सेल भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रभारी रिट सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में गोपीगंज थाने की कस्बा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शशांक वाजपेयी को पदोन्नत करते हुए थानाध्यक्ष ऊंज की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुपालन आख्या प्रेषित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed