फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sp worker burned to bjp leader sakshi maharaj

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला

Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
sp worker burned to bjp leader sakshi maharaj
ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे पर साक्षी महाराज का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता - फोटो : BHADOHI
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर बिफरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हास्टल चौराहा के पास भाजपा सांसद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और बेराजगारी से निपटने में विफल भाजपा नेता अनाप शनाप बयान देकर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ गलत बयानबाजी कर भाजपा सांसद ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर साक्षी महाराज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को अपमानित करने की जो रणनीति बनाई है। पार्टी नेता उसे कभी सफल नहीं होने देंगे। प्रदेश सरकार प्रत्येक गलत नितियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। कहा कि भाजपा के अनर्गल प्रलाप और भरमाने वाले नारो पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युवा कमर कस चुके हैं। आक्रोशित सपा नेताओं ने कहा कि शीघ्र ही सांसद साक्षी महाराज ने खुले मंच से माफी नहीं मांगी तो पार्टीजन उग्र रुप प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है लेकिन भाजपा के नेता अनर्गल प्रलाप करने में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी कि योगी को कंप्यूटर नहीं ठोकना जानते हैं। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तंज कसा था कि अपराधियों को ठोका नहीं जाएगा तो क्या छोड़ा जाएगा, बचकर रहना। पुतला दहन करने वालों में रविशंकर, सुभाष बंधु, अखिलेश, राजबहादुर, शारदा गुप्ता, सुभाष पाल, कक्कड़ यादव, जीतल व धर्मेन्द्र मिश्रा पप्पू के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed