{"_id":"5dcd9fff8ebc3e547a449f6a","slug":"sp-will-agitate-bhadohi-news-vns4943819137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
भदोही। खस्ताहाल सड़कों और रुकी परियोजनाओं के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आशीष कुमार मिश्र से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक जाहिद बेग ने राज्यपाल के नाम पत्रक देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इंदिरा मिल सर्विस लेन, बाईपास मार्ग पर धौरहरा पुल तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। हर रोज कोई न कोई ट्रक गड्ढे में पलट जाता है। भदोही-मिर्जापुर मार्ग को फोर लेन बनाने का बीड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाया था, जिसके लिए धन भी जारी किया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में वह धन लैप्स होकर वापस हो गया। मोरवा पुल जो भदोही वाराणसी आने जाने के लिए प्रमुख मार्ग है, वह बीते तीन माह से जर्जर हो चुका है। इसके अलावा चौथी मांग धौरहरा पुल पर नया पुल निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग की।
राज्यपाल को संबोधित पत्रक में कहा गया कि धौरहरा पुल किसी समय बैठ सकता है, जिससे समस्या जटिल हो जाएगी। पत्रक देने वालों में शोभनाथ यादवव, प्रदीप यादव, हसनैन अंसारी, राजेश यादव, अलीशेर खां, संतोश यादव, दीप नरायण भारती, रवि यादव, रमाशंकर बिंद, हृदयनरायण प्रजापति, राजकुमार यादव, टोनी मंसूरी, मनोज यादव, राजू डायर, मिल्लु यादव आदि रहे।