फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP leaders clash over comments on social media

Bhadohi News: एबीवीपी ने फूंका एनटीए का पुतला, की नारेबाजी

Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
SP leaders clash over comments on social media
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यूजीसी नेट परीक्षा कराने वाली एनटीए का पुतला फूंका। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने परीक्षा रद्द होने पर आक्रोश जताया। इस मामले में शिक्षा मंत्रालय को शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले दिनों अनियमितता के चलते यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे देश भर के छात्रों में निराशा फैल गई है। इस साल पीएचडी में प्रवेश भी यूजीसी नेट के स्कोर के आधार पर ही होने हैं। परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति हो गई है। जिला संयोजक सागर राय ने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा में अनियमितता के बाद अब यूजीसी नेट की परीक्षा में रद्द होना एनटीए जैसी संस्था के ऊपर बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं आ रही हैं, जो परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मांग कि की इस पूरे प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिष्ठित परीक्षाओं में धांधली से छात्रों का भरोसा एनटीए से उठ गया है। छात्राओं ने पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अमन सिंह, दिव्यांशु शुक्ला, शिवम शुक्ला, विकास शुक्ला, निशांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed