{"_id":"583f39eb4f1c1b9345de7445","slug":"sp-just-tucked-up-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सिर्फ परिवारवाद तक सिमटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सिर्फ परिवारवाद तक सिमटी
bhadohi hindi news
Updated Thu, 01 Dec 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। बसपा के पूर्व मंत्री और वाराणसी मिर्जापुर के जोनल को-आर्डिनेटर कैलाशनाथ सिंह यादव ने कहा कि बसपा में ही सर्व समाज का हित है। समाजवादी पार्टी सिर्फ परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। केंद्र सरकार का नोटबंदी का निर्णय जन विरोधी है। आगामी चुनाव में यूपी की जनता जवाब देगी।
वह बुधवार को कोठरा में आयोजितबतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान सिर्फ इंसान बनाता है लेकिन यहां आने के बाद वह जाति-धर्म में बंटकर परेशान होता है। कहा कि केंद्र सरकार के एक गलत निर्णय से गरीब बेहाल हो गया है। रात-रात वह बैंको में लाइन लगाकर अपनी गाढ़ी कमाई लेने के लिए इंतजार कर रहा है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार रोज नए हथकंडे अपना रही है। देश की सीमाओं पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष लल्लू गौतम, बैजनाथ गौतम, अवनीश गौतम बिजय नट, रतनलाल यादव, लालबहादुर गौतम, हारुन, लालधनी यादव, बलवंता यादव, कृष्ण कुमार पाल, दीपचंद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन