फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Southern lane work in last phase, now turn of northern lane

Bhadohi News: अंतिम चरण में दक्षिणी लेन का कार्य, अब उत्तरी लेन की बारी

Thu, 02 Feb 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Southern lane work in last phase, now turn of northern lane
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज में पिलर नंबर 18 के दक्षिणी लेन के मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। प्राधिकरण की टीम दो-तीन दिन के भीतर दो फीट चौड़े और 20 फीट लंबाई को तोड़कर उपकरणों को फीट कर रही है। इसके बाद उत्तरी लेन के मरम्मत का कार्य शुरू होगा, जो लगभग दो सप्ताह तक चलेगी। मरम्मत कार्य के कारण सर्विस लेन पर जाम की समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

गोपीगंज फ्लाईओवर निर्माण के बाद से ही तकनीकी खामी का सामना कर रहा है। फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18 से निकलने वाली भयानक आवाजें लोगों को भयभीत करती थी। इसको लेकर व्यापारिक संगठनों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी दर्ज कराई थी। प्राधिकरण की जांच में पिलर में लगे आधुनिक उपकरण डैमेज होने की शिकायत मिली। जिसके बाद प्राधिकरण टीम इसके मरम्मत में जुट गई। प्राधिकरण की तकनीकी टीम 28 जनवरी से ही एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर, चार कंप्रेशर मशीनों के साथ कंक्रीट स्लैब तोड़ रही है। इससे हाईवे के दक्षिणी लेन का मार्ग अवरुद्ध रहा। हाईवे से गुजरने वाले वाहन नीचे सर्विस लेन से गुजरते रहे। इससे जाम की समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

प्रबंधक कार्य वीके कुशवाहा ने बताया कि इस तरह की तकनीकी खराबियों को दूर करने में काफी समय लगता है। पिलर नंबर-18 की खराबी दूर करने में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। कारण यह है कि भारी वाहनों की लोडिंग क्षमता को देखते हुए ही कंक्रीट स्लैब की ढलाई हुई है, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है। दो-तीन दिन में दक्षिणी लेन की तकनीकी खराबी दूर कराकर टीम उत्तरी लेन की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed