{"_id":"66807b7b20471e4c47070d59","slug":"son-attacked-father-who-was-going-to-sell-wheat-he-died-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-113671-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गेहूं बेचने जा रहे पिता पर बेटे ने किया प्रहार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गेहूं बेचने जा रहे पिता पर बेटे ने किया प्रहार, मौत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। थानाक्षेत्र के भदरमनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात गेहूं बेचने जा रहे पिता से बेटे का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने वजनी वस्तु से पिता के सिर पर वार कर दिया। जिससे पिता की मौत हो गई। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भदरमनपुर निवासी अमृत लाल (42) के चार बेटे हैं। शुक्रवार की देर रात बड़े बेटे लवकुश से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई। उसी दौरान लवकुश ने किसी वजनी वस्तु से सिर पर मार दिया। जिससे लहुलूहान होकर वह जमीन पर गिर गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायल को लेकर अस्पताल गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अमृतलाल चौरी थाने में चौकीदार था। शाम को वह गेहूं बेचने जा रहा था। जिसको लेकर बेटे ने नाराजगी जताई। न मानने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।