फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere there is not enough light and somewhere there is no drinking water.

Bhadohi News: कहीं पर्याप्त रोशनी नहीं तो कहीं पीने का पानी नहीं

Sat, 25 May 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there is not enough light and somewhere there is no drinking water.
भदोही। लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार की शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। केंद्रों पर सबसे बड़ी समस्या पेयजल की मिली। इसके अलावा बूधों पर प्रकाश व्यवस्था की भी दिक्कत कर्मचारियों ने बताई।
विज्ञापन

भदोही नगर के मिडिल स्कूल का नाम अब कंपोजिट विद्यालय कर दिया गया है। यहां चुनाव ड्यूटी पर आए पीठासीन अधिकारियों का कहना था कि उन्हें मिडिल स्कूल (पुराना नाम) भदोही नगर ही लिख कर दे दिया गया। इससे उन्हें केंद्र ढूंढने में समय लग गया। एक पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पीने का पानी कहां से लाएं, हम लोगों को नहीं पता है। विनोद कुमार पाल ने कहा कि जो कक्ष हमें दिए गए हैं, उनमें टूटे मेज-कुर्सियां डंप हैं। पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। ज्ञानपुर के जीआईसी इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 360, 361 और 362 में बिजली के नाम पर केवल एक बल्ब मिला। पंखे की व्यवस्था नहीं दिखी। पानी के लिए हैंडपंप सहारा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed