{"_id":"5e39b82b8ebc3ee5cd55b583","slug":"solution-day-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5088998199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस भदोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस भदोही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिले का मुख्य तहसील समाधान दिवस मंगलवार को भदोही तहसील में हुआ। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने यहां रह कर फरियादियो के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को मातहतों और विभाग प्रमुखों को सौंप कर हर हाल में समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ किया कि शासन की मंशानुरूप जिसने कार्य नहीं किया तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभागो द्वारा स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 89 शिकायती प्रार्थना पत्रों को सुने गए जिसमे से 7 फरियादियों के मामलों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया। बाकी आवेदनों के निस्तारण के लिए संबन्धित विभागों के को सौंप दिए गए। निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने विभागों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारित कर दें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिलाधिकारी ने गत तहसील समाधान दिवस के पेंडिंग मामलों की भी सुधिली। और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दो दिन के भीतर निस्तारण करने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मे है। ऐसी स्थित में ग्रामीण अंचलो से आने वाले फरियादियों को समस्या को प्रत्येक दशा में हल कराया जाए। यह भी कहा कि अधिकारीगण हर हाल में अपने कार्यालयों में सुबह 09 से 11 बजे तक जनता की शिकायतों को सुनें और निवारण कराएं। आज समाधान दिवस पर एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा, तहसीलदार बीडी गुप्ता, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीआईओएस अशोक चौरसिया, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। औराई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 76 प्रार्थना पत्र आए। एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा एसडीएम ज्ञानप्रकाश ने मामलों की सुनवाई की। पुलिस उपाधीक्षक लेखराज सिंह भी मौजूद रहे और फरियाद सुने। एसडीएम ने बताया कि कुल आए 76 मामलों में से 6 का निस्तारण समाधान दिवस मे ही कर दिया गया। बाकी को त्वरित निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। इसी प्रकार ज्ञानपुर तहसील में 65 मामले आए लेकिन एक भी विवाद को हल नहीं किया जा सका। एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीना ने मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिए। सीओ कालू सिंह भी मौजूद रहे।