फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A mega legal camp will be held at the Carpet Expo Mart on November 1st.

Bhadohi News: कारपेट एक्सपो मार्ट में एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक शिविर

Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A mega legal camp will be held at the Carpet Expo Mart on November 1st.
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को कारपेट एक्सपो मार्ट में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। न्यायिक अधिकारी इसको सफल बनाने में जुट गए हैं। शिविर में 40 से ज्यादा विभाग शामिल होंगे। सभी विभाग समन्वय बनाकर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मेगा विधिक सहायता शिविर के माध्यम से जिले के वंचित, पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 40 से ज्यादा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मेगा विधिक सहायता शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed