{"_id":"579138874f1c1b1458c4b6ac","slug":"social-intolerance-is-a-symbol-of-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक असहिष्णुता की प्रतीक है भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक असहिष्णुता की प्रतीक है भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दलितों पर अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को धरना दिया गया। इसके अलावा भाजपा नेता की बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी को कांग्रेसजनों ने समस्त महिलाओं का अपमान बताया। कहा, देश के ताने-बाने में भाजपा जहर घोल रही है। इसके के बाद नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में दलितों का अपमान और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा नेता की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी इनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है। इससे साबित होता है कि भाजपा देश में सामाजिक असहिष्णुता का प्रतीक बन चुकी है। जहां भी वह सत्ता में या नहीं है, लेकिन समाज को विघटित करने में पीछे नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों का बखान किया, कहा कि कांग्रेस हर जाति और समाज के लोगों को साथ लेकर चलने के साथ सम्मान करती है। सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कार्य क्रम में पार्टी की ओर से कश्मीर हिंसा में मारे गए सैनिकों के प्रति दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। गुजरात में पीड़ित दलितों की सहानुभूति में कुछ देर तक मौन भी रहे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सुरेश मिश्र, माबूद खां, सुरेशचंद उपाध्याय, लवकुश मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, जान मोहम्मद, संजय दुबे, रामगोपाल, अनुपम अग्रवाल, बाल मुकुंद, रमेश बिंद, जगदीश प्रसाद, मनीष, महेंद्र, निर्मला, गुलजारी लाल, रामधनी, नीरज आदि रहे।