फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Snowfall on the mountains, bitter cold made everyone miserable

Bhadohi News: पहाड़ों पर बर्फबारी, हाड़कपाऊ ठंड ने किया बेहाल

Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the mountains, bitter cold made everyone miserable
ज्ञानपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब कालीन नगरी में साफ तौर पर दिखने लगा है। हाड़कपाऊ ठंड से हर कोई बेहाल हो गया है। इससे निजात मिलता नहीं दिख रहा है। रविवार की सुबह लोगों की आंखे खुली तो घने कोहरे की चादर तनी दिखी। सर्द हवा चलने से गलन में वृद्धि हुई, जिससे लोगों की कंपकपी छुट गई। ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन से शुरू हुई ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तीन से चार दिनों से शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। रविवार को सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। जिससे दुपहिया, चार पहिया सवार लाइट जलाकर आगे बढ़ते रहे। दोपहर दो बजे के बाद एक घंटे के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन ठंड से राहत मिलता नहीं दिखा। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक घने कोहरे और गलन की यथास्थिति बने रहने का अंदेशा व्यक्त किया है। पौने पांच बजे के करीब अंधेरा होने लगा। सात किमी के रफ्तार से पछुआ बयार चली। इससे गलन में वृद्धि हुई, इसके कारण दिनभर लोगों की कपकपी छूटी। बदलते मौसम के बीच चिकित्सक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि सोमवार को कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा आगामी तीन दिनों तक तक गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed