फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smugglers Brought Cheap Ganja from Chhattisgarh to Sell in UP Four Arrested with 28 kg ganja

UP: छत्तीसगढ़ से सस्ता गांजा लाकर यूपी में बेचते थे, 28 किलो माल के साथ चार तस्कर अरेस्ट; कार से भाग निकला एक

Thu, 19 Mar 2026 05:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:12 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही पुलिस ने उनके पास से 28 किलो 362 ग्राम गांजा और छह हजार रुपये नगद बरामद किया। तस्कर गांजा को छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों में लेकर आते हैं और यहां ऊंचे दामों में बेच देते हैं।

विज्ञापन
Smugglers Brought Cheap Ganja from Chhattisgarh to Sell in UP Four Arrested with 28 kg ganja
तस्करों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: लग्जरी गाड़ी में गांजा की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को औराई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वे भागने की फिराक में थे। इस बीच लालानगर टोल के पास पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक तस्कर वाहन से निकलकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि एक लग्जरी वाहन में कुछ तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचकर वाहनों की जांच करने लगी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस बीच एक वाहन में सवार कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ना चाहा तो वे गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन सबने अपना नाम धीरेंद्र कुमार पटेल निवासी चकहौदा, सरांयममरेज, प्रयागराज, मुकेश कुमार पटेल निवासी ननकापूरा, सरांयइनायत, प्रयागराज, श्याम कुमार भारतीया निवासी मसाढ़ी, सरांयममरेज और आशीष पटेल निवासी फतेहपुर माफी, फूलपुर, प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से 28 किलो 362 ग्राम गांजा और छह हजार रुपये नगद, चार मोबाइल व एक लग्जरी वाहन बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश पटेल पर पांच हजार और श्याम कुमार भारतीय पर 25 हजार का ईनाम घोषित है।

गांजा खरीदने और वाहन मालिक के साथ फरार की तलाश
पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चला रहा आलोक पटेल चकहौदा, सरांयममरेज फरार हो गया। वहीं, वाहन मालिक अरूण कुमार निवासी चकहौदा और गांजा खरीदने व बेचने वाले विशाल पटेल निवासी चकहौदा की पुलिस तलाश कर रही है। वाहन मालिक अरूण पर भदोही, प्रयागराज व जौनपुर में कुल 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

शौक पूरे करने के लिए करते थे तस्करी
एसपी के बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अनुसार वे गांजा खरीदने-बेचने के बाद वे मिले पैसों को आपस में बांट लेते हैं। कार से बरामद गांजे को वे छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों में खरीद कर लाए थे। उसे प्रयागराज में बेच देते हैं। वे इसी तरह छत्तीसगढ़ से गांजा सस्ते दाम पर खरीदकर लाते है और मंहगे दामो में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। मुनाफा के पैसे से अपने शौक पूरे करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed