फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smart classes will be made in 151 schools with 3.62 crores

Bhadohi News: 3.62 करोड़ से 151 स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास

Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will be made in 151 schools with 3.62 crores
शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए जिले के 151 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रति स्कूल दो लाख 40 हजार की दर से तीन करोड़ 62 लाख 40 हजार स्वीकृत हो गए हैं। इसके लिए भदोही और ज्ञानपुर में सबसे अधिक 85 स्कूलों का चयन किया गया है। ब्लॉकवार उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के चयन के बाद शिक्षा विभाग इसे मूर्त रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमकि, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट और पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। आपरेशन कायाकल्प सहित अन्य योजनाओं से परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। साल 2022-23 में बेसिक शिक्षा विभाग से इस संबंध में प्रस्तावित सूची को शासन से मंजूरी मिल गई है। 200 की अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा और तकनीक से जोड़ने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाया जाएगा। इसके संचालन के लिए एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर, इनवर्टर की खरीदारी होनी है। कोविड के बाद पढ़ाई के बदले पैटर्न को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भदोही ब्लॉक में 43, ज्ञानपुर में 42, औराई में 24, भदोही नगर में दो, अभोली में नौ, डीघ में 12 और सुरियावां में 19 विद्यालयों का चयन किया गया है। एक-एक स्कूल पर दो लाख 40 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 151 विद्यालयों का चयन स्मार्ट क्लास चलाने के लिए हुआ है। जल्द ही जरूरी उपकरणों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हर स्कूल को मिलेंगे विज्ञान-गणित किट, लैपटॉप, प्रोजेक्टर
ज्ञानपुर। तीन करोड़ 62 लाख के बजट से 151 स्कूलों को स्मार्ट क्लास के लिए लैपटॉप, प्रोजेक्टर, सोलर सिस्टम, डिजीटल कंटेंट आदि की खरीद की जाएगी। साथ ही इन स्कूलों में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक स्कूल को 10-10 हजार रुपये की लागत से विज्ञान-गणित किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed