फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Slack in ration card verification, report of 37 villages

राशनकार्ड सत्यापन में सुस्ती, आई 37 गांव की रिपोर्ट

Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Slack in ration card verification, report of 37 villages
ज्ञानपुर। जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड के सत्यापन की रफ्तार सुस्त हो गई है। एक से 27 जून तक मात्र डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक के 37 गांव की सत्यापन रिपोर्ट आपूर्ति विभाग को मिल सकी है। जबकि छह ब्लॉकों में कुल 546 ग्राम पंचायतें और 738 कोटे की दुकानें है। इन दुकानों पर माह के प्रथम-द्वितीय के निर्देश पर गांव से लेकर शहरी इलाकों में पात्र और अपात्र राशन कार्डों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व, पंचायत राज विभाग संग पूर्ति विभाग की टीम लगाई गई है, लेकिन जिले की हालत खस्ताहाल है। राजस्व और पंचायत राज विभाग के कर्मी सत्यापन में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिससे महीने भर का समय गुजरने को है लेकिन 546 ग्राम पंचायतों में मात्र 37 की सत्यापन रिपोर्ट पूर्ति विभाग को मिली है। भदोही, सुरियावां, अभोली और औराई ब्लॉक में सत्यापन अब तक शुरू ही नहीं हो सका। इससे आपूर्ति विभाग को अपात्रों की संख्या चिन्हित करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्ति निरीक्षकों की माने तो डीघ ब्लॉक के 16 और ज्ञानपुर ब्लाक के 21 गांवों से आए सत्यापन रिपोर्ट में प्रति गांव 10 से 12 कार्डधारक अपात्रता की श्रेणी में है, जिनका नाम विभाग के पोर्टल से हटाए जा रहे हैं। एआरओ शिवनारायण ने बताया कि ग्रामीण सत्यापन कार्य के लिए नोडल बीडीओ और नगर में सत्यापन नोडल अधिशासी अधिकारी नामित है। ब्लॉक स्तर से सत्यापन रिपोर्ट आने की शुरुआत हो चुकी है लेकिन नगर क्षेत्र की रिपोर्ट नहीं आ सकीं है। सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिए विभागीय पहल भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed