फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six vicious thieves arrested, goods recovered

छह शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six vicious thieves arrested, goods recovered
भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को तिनबरवा तिराहा के पास से इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक यूपीएस, एक सीपीयू, तीन मानीटर, माउस बरामद किया। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को क्षेत्र के छत्रशाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला चटकाकर उसमें रखा सीपीयू, मानीटर, आदि उपकरण चोर उठा ले गए थे। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शातिर चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी। मुखबीर से सूचना मिली कि चोरों का एक गिरोह घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है। तिनबरवां तिराहा के पास से घेराबंदी कर सोनू , राज कुमार, अवधेश, विशाल, सुशील और अक्षय निवासी छत्रशाहपुर को हिरासत में ले लिया गया। उनके निशानदेही पर चोरी के माल बरामद किया गया।
विज्ञापन

बताया कि घटना को अंजाम देने में गांव के ही ग्राम प्रधान और एक होमगार्ड का बेटा भी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर स्कूल में भी घटना को अंजाम देकर भगौना, बैट आदि सामान उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed