फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six teacher-instructors including headmaster found absent

हेडमास्टर सहित छह शिक्षक-अनुदेशक अनुपस्थित मिले

Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six teacher-instructors including headmaster found absent
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को नौ प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान हेडमास्टर सहित छह शिक्षक-शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोका गया। अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। साफ-सफाई के लिए विशेष हिदायत दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सुबह आठ बजे अभोली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली का निरीक्षण किया। यहां पर अनुदेशक सीता देवी अनुपस्थित मिली। पंजीकृत 242 बच्चों की जगह मात्र 68 विद्यालय आए थे। साफ-सफाई ठीक मिली, शौचालय सही मिले। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय अभोली में सहायक अध्यापक सरिता ऑनलाइन अवकाश पर रहीं जबकि सहायक अध्यापक सीमा और शिक्षामित्र गगन कुमार सिंह अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय गड़ौरा में सहायक अध्यापक मोनिका जैसवाल गैर हाजिर रहीं। प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर और प्राथमिक विद्यालय गौरा द्वितीय में सभी उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय गौरा में कुल 11 शिक्षकों, अनुदेशकों में अनुदेशक सुनील प्रजापति गैरहाजिर रहे। प्राथमिक विद्यालय पट्टी अचल सिंह में हेडमास्टर नितिन सिंह सोलंकी 16 अगस्त से अनुपस्थित चल रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां और प्राथमिक विद्यालय चकमानसिंह में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। साफ-सफाई ठीक न होने पर शिक्षकों को निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन कक्ष से लेकर परिसर में साफ-सफाई रहे। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed