फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six shops of meat traders sealed

मांस कारोबारियों की छह दुकानें सील

Thu, 07 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Six shops of meat traders sealed
कार्रवाई के दौरान बृहस्पतिवार को कसाई टोले पहुंचे अधिकारी। - फोटो : BHADOHI
भदोही। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कसाई टोले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मांस और चमड़ा कारोबारियों की छह दुकानों को सील कर दिया। सुबह पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा और सीओ भूषण वर्मा पहले पूरे कसाई टोला मोहल्ले में घूमे इसके बाद कुछ दुकानों पर मांस का काम होने के प्रमाण मिलने पर उन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन

गत रविवार को कसाई टोले में सफाई करने गए सफाई कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मामले में एक भाजपा नेता समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी, लेकिन चार दिन बाद भी कोई पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। बृहस्पतिवार को सुबह एसडीएम, सीओ समेत जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा दल बल के साथ पहुंचे और पूरे टोले में घूम कर जांच की। इस दौरान कुछ छह आरोपियों में से दो की दुकानें चिह्नित करने के बाद चार अन्य कारोबारियों के दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कसाई टोले में किसी के पास जानवर काटने और मांस बिक्री का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में जांच की गई कि यहां कैसे कारोबार हो रहा है। ऐसे कुछ दुकानों को चिह्नित किया गया जहां कारोबार होता प्रतीत हुआ और उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed