{"_id":"62fd32f89f8e804000403277","slug":"six-samples-collected-from-pesticide-shops-notice-issued-bhadohi-news-vns6694384130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक की दुकानों से छह नमूने संकलित,नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक की दुकानों से छह नमूने संकलित,नोटिस जारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फसलों को कीट से बचाने के लिए बाजार में कीटनाशक की मांग बढ़ने के कारण कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसको देखते हुए प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त टीम ने जांच कर दो दुकानों से छह कीटनाशकों का नमूना संकलित किया। तीन दुकानदारों का स्टाक रजिस्टर मेंटेन न होने के कारण नोटिस जारी किया। जांच अभियान से कई बाजारों के दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
धान की नर्सरी डालने से लेकर अब तक प्रकृति का साथ न मिलने से किसान धान की रोपाई ट्यूबवेल आदि के माध्यमों से कर चुके हैं। बारिश न होने के कारण रोपी गई धान की फसल में कीटों का प्रकोप अधिक होने से दुकानदार समय का लाभ उठाते हुए मिलावटी और नकली कीटनाशक की बिक्री पर बल दे रहे है। गत माह हुई शिकायत पर कृषि विभाग ने उद्यान, मत्स्य, कृषि विभाग ने संयुक्त टीम गठित कर अभियान भी चलाया था लेकिन विभागीय व्यस्तता के कारण अभियान को ठंडे बस्ते में छोड़ दिया। शिकायतों का दौर तेज होते ही संयुक्त टीम ने बुधवार को पूरे जिले में जांच अभियान शुरु किया। उप संभागीय अधिकारी कृषि रत्नेश कुमार ने बताया कि इंदिरा मिल भदोही, ज्ञानपुर नगर के दुकानों से छह नमूने संकलित कर लैब के लिए भेज दिया गया है। नमूने फेल होने की स्थिति में दुकानदारों का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। जंगीगंज, खमरिया और चौरी के दुकान में स्टाक रजिस्टर मेंटेन न होने से दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। टीम में डीडी कृषि अश्विनी सिंह, एके प्रजापति, सुनील तिवारी, ओंकारनाथ भारती आदि रहे।