फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six people prosecuted in case of death of laborer due to current

तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया छह के खिलाफ मुकदमा

Thu, 17 Oct 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six people prosecuted in case of death of laborer due to current
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के टेमा गांव में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन तार टूटने से मजदूर बनाफर गौतम (40) की मौत के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गौतम की पत्नी शकुंतला देवी और इकलौती पुत्री की हालत रो-रो कर खराब होती रही। परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी दिखी कि मजदूर की मौत के बाद न तो बिजली विभाग और न ही जिला स्तर से किसी अधिकारी ने दरवाजे पर पहुंच कर हालचाल लिया। यही स्थिति जनप्रतिनिधियों की भी रही।
विज्ञापन

बताते हैं कि बनाफर गौतम की जिस समय मौत हुई, उस समय गांव के ही कुछ लोग हाईटेंशन तार में लग्गी से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी तार टूट कर बनाफर के ऊपर गिरा और करंट से झुलस कर उसने मौके पर दम तोड़ दिया। परिजन रामआसरे ने उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने गांव के ही पप्पू, गरुण, अरुण, आनंद, मनोज और विनय के खिलाफ धारा 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। दुर्गागंज थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने कहा कि मुकदमा के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार भदोही बीडी गुप्ता ने बताया कि मृतक को मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कदम न उठने से परिजनों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed