फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six new corona found infected

छह नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 23 Oct 2020 05:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Six new corona found infected
ज्ञानपुर। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जिले में थम नहीं रहा है। शुक्रवार को छह नए संक्रमित मिलने से मरीजों की संख्या 1847 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या मात्र 102 है। तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

देश में मार्च से शुरू हुआ कोविड-19 का संक्रमण काल अभी तक थमा नहीं है। मामूली चूक लोगों पर भारी पड़ रही है। गांव से लेकर शहर तक संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले। इसमें हरदुआ में युवक, ऊंज में किशोर, गोलखरा में महिला, बसगोती मवैया में आठ वर्षीय बालक, चकपट्टी में युवक और कनेहरी में किशोर शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या मात्र 102 है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 55 हजार 104 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। जिसमें 53 हजार 707 की रिपोर्ट आ चुकी है। कुल 1847 केस मिल चुके हैं जबकि 1397 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उपचार में एक संक्रमित स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed