फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six Jan Aushadhi Kendras will be opened in the district for animal medicines.

Bhadohi News: जिले में पशुओं की दवाओं के लिए खोले जाएंगे छह जन औषधि केंद्र

Thu, 18 Dec 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six Jan Aushadhi Kendras will be opened in the district for animal medicines.
ज्ञानपुर। जिले में अब पशुपालकों को सस्ती दर पर दवाएं मिलेंगी। उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है। जन औषधि केंद्र की तर्ज पर जिले के छह ब्लाॅकों में एक-एक पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इससे जिले के करीब ढा़ई से तीन लाख पशुपालकों को राहत मिलेगी। पशुपालकों को पशु मेडिकल स्टोर के मुकाबले 60 से 70 फीसदी सस्ती दर पर दवाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार के पशुधन स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक के सभी अस्पतालों पर एक-एक केंद्र खोले जाएंगे। यहां करीब ढाई से तीन लाख पशुपालक हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि जिले में छह पशु केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र खोलने के लिए शासन से आवेदन मांगे गए हैं। इंसानों की तरह पशुओं को भी सस्ती दर पर दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री पशु औषधि केंद्र खेलने की योजना बनाई है। जिले से आवेदन शासन को भेजे जा रहे हैं। पशु केंद्र खोलने के इच्छुक लाभर्थी आवेदन कर सकते हैं। सदर अस्पताल ज्ञानपुर के प्रभारी डॉ. विनोद यादव ने बताया कि आवेदन कैसे करना है। क्या-क्या डाक्यूमेंट कौन सी लगनी है। इसकी जानकारी इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। फार्मासिस्ट के नाम उसका पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए 120 वर्ग फीट का स्थान का प्रमाणपत्र, ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद और सहकारी समितियाें के योग्य लाभार्थियों को इस योजना में प्राथमिकता प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed