फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sivaganga and Manduadih Express will run in time

समय से चलेंगी शिवगंगा और मंडुआडीह एक्सप्रेस

Sat, 30 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sivaganga and Manduadih Express will run in time
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के कारण तीन माह से ठप पड़े ट्रेनों का संचालन एक बार फिर एक जून से मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर शुरू होने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल शिवगंगा और मंडुआडीह-नईदिल्ली अप-डाउन एक्सप्रेस के लिए गाइडलाइन जारी कर मंडुआडीह जंक्शन से अपने निर्धारित समय पर रवाना करेगा। इससे वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट के जिले में पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे बोर्ड ने एक जून से दो सौ ट्रेनों को चलाने का निर्णय आम यात्रियों के लिए लिया है, जबकि पूर्व में भी पूर्वोत्तर से जुड़े स्टेशनों से होकर दो सौ ट्रेनें चल रही हैं जो 15 स्पेशल और श्रमिक ट्रेनों से अतिरिक्त रहेंगी। यात्रा करने वाले यात्री गेट संख्या दो का प्रयोग करेंगे। 90 मिनट पहले यात्री जंक्शन पहुंचेंगे, कन्फर्म टिकट धारक को ही ट्रेनों में प्रवेश मिलेगा, बिना टिकट के स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रा के समय यात्री मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन रेलवे की गाइड लाइन पर करते रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जवानों और स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकीय दल की तैनाती स्टेशन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed