फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi-Mishrpur Pipa bridge will open today for two-wheelers and pedestrians.

Bhadohi News: सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल दोपहिया और पैदल जाने के लिए आज से खुलेगा

Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi-Mishrpur Pipa bridge will open today for two-wheelers and pedestrians.
सीतामढ़ी पीपा पुल के निर्माण कार्य मे लगे मजदूर। संवाद
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी और मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाला सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल पर मंगलवार से आवागमन शुरू हो जाएगा। दोपहिया और पैदल जाने वाले लोग आवागमन कर सकेंगे। चार जनवरी से चार पहिया वाहन भी पुल से आने-जाने लगेंगे। धनतुलसी और डेंगुरपुर पीपा पुल भी आम लोगों के लिए शाम तक चालू हो जाएगा। नए साल से पहले लोक निर्माण विभाग ने मिर्जापुर और भदोही के लोगों को बड़ी राहत दी है। जिले में गंगा पर बने तीन पीपा पुल से लोग मिर्जापुर और मांडा आते-जाते हैं। रामपुर-जोपा, सीतामढ़ी-मिश्रपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल पर कई साल से लोगों का आवागमन हो रहा है। अब सेमराध में भी पीपापुल बनाया जा रहा है। गंगा में पानी अधिक होने से तीनों पीपा पुल समय से शुरू नहीं हो सके, हालांकि जल्द ही इस पर आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन

इस साल दो भागों में बनाया गया है पुल
सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल इस बार दो पार्ट में बनाया गया है। भदोही के सीतामढ़ी की ओर 39 पीपे जोड़कर स्लीपर और चकर प्लेट बिछाकर सुरक्षा के लिए तार भी खींच दिया गया है। इसके बाद गंगा का रेत आ गया है। गंगा रेत में सड़क बना कर चकर प्लेट बिछाया जा चुका है। जबकि मिर्जापुर के मिश्रपुर घाट की ओर भी 39 पीपों को जोड़ कर पुल का निर्माण पूरा कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन चालू हो जाएगा। उधर, धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण भी पूरा हो गया है। मंगलवार की शाम तक पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि पीपापुल बन गया है। मंगलवार तक दोनों पुलों पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed