फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIT claims, the fire was caused by halogen light

एसआईटी जांच में खुलासा, हाईलोजन लाइट से लगी थी आग

Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SIT claims, the fire was caused by halogen light
ज्ञानपुर। औराई के नरथुआं स्थित पंडाल में हेलोजन लाइट से आग लगी थी। आग की वजह की पड़ताल करने का गठित एसआईटी ने डीएम को सौंपे गए रिपोर्ट में यही दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार हेलोजन गर्म होने से पंडाल के कपड़े ने आग पकड़ी। इस आग ने तेजी से पूरे पंडाल को अपनी आगोश में ले लिया। जांच में औराई कोतवाली के पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार नरथुआं में पंडाल बिना अनुमति के लगाया गया था। अग्निशमन और पुलिस से कोई एनओसी भी नहीं ली गई थी। बावजूद नवरात्रि के सात दिनों तक पुलिस और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। अग्निकांड के बाद अधिकारी सतर्क हुए। एडीजी जोन की ओर से गठित एसआईटी ने शुरूआती जांच रिपोर्ट सोमवार को डीएम को सौंपी। इसमें बताया गया कि आग की वजह शार्ट सर्किट न होकर हेलोजन लाइट थी। पंडाल के समीप ही हेलोजन लाइट लगी थी। उसकी गर्मी से पंडाल के प्लास्टिक युक्त कपड़े जलने लगे। देखते ही देखते पूरा पंडाल उसकी चपेट में आ गया और धू-धू कर जल गया। रिपोर्ट में कोतवाली के दोषी कर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। बगैर अनुमति बनाया गया पूजा पंडाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा था। डीएम ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम भी गठित कर दी है। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि एसआईटी जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया जा रहा है। जांच पूर्ण होने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed