फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIR: In Bhadohi, the highest number of voters increased by 34,756 and in Gyanpur, the lowest increased by 23,904

एसआईआर : भदोही में सबसे ज्यादा 34756 और ज्ञानपुर में सबसे कम 23904 मतदाता बढ़े

Sat, 11 Apr 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
SIR: In Bhadohi, the highest number of voters increased by 34,756 and in Gyanpur, the lowest increased by 23,904
ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सूची जारी की गई है। इसमें छह जनवरी 2026 को हुए आलेख्य प्रकाशन से 83 हजार 332 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें भदोही में सबसे ज्यादा 34 हजार 756 और ज्ञानपुर में सबसे कम 23 हजार 904 वोटर बढ़े हैं। मतदाताओं को सूची में नाम देखने के लिए कहा गया है। मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और साल 2003 की मतदाता सूची से रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण 1.31 लाख मतदाताओं के काम काट दिए गए हैं। नई मतदाता सूची में अब 11.06 लाख मतदाता रह गए हैं। जिले में नवंबर 2025 में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 1325 बीएलओ बूथों से लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किए। साल 2025 की मतदाता सूची में 12 लाख 37 हजार 324 मतदाता शामिल थे। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली (अंतिम प्रकाशन) की बूथवार सूची की एक-एक प्रति सभी विधान सभाओं की साफ्ट व हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली कार्यालय समय पर जिले के सभी मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालय (मतदाता पंजीकरण केंद्रों) और जिला निर्वाचन कार्यालय में एक सप्ताह तक निशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 83 हजार 332 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि 4147 मतदाताओं का नाम मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट आदि होने के कारण हटा दिए गए हैं। अब जिले की वर्तमान मतदाता सूची में कुल 599497 पुरूष, 506642 महिला व 50 थर्ड जेंडर मतदाता समेत कुल 11,06189 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

अनंतिम सूची में कटा था 2.06 लाख मतदाताओं का नाम
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद छह जनवरी को अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसमें अक्तूबर 2025 से दो लाख छह हजार मतदाताओं का नाम कट गया था। इससे 12 लाख 33 हजार से घटकर मतदाताओं की संख्या 10 लाख 27 हजार हो गई थी।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025, अनंतिम सूची और अंतिम प्रकाशन का विधानसभावार आंकड़ा
विधानसभा : कुल मतदाता : अनंतिम सूची जोड़े गए नाम अंतिम प्रकाशन

भदोही : 443116 362074 : 34756 395243
ज्ञानपुर : 403582 : 338814 : 23904 361331

औराई : 386626 : 326116 : 24672 349615
कुल : 1233324 : 1027004 : 83332 1106189

अंतिम प्रकाशन में विधानसभावार महिला और पुरूष मतदाता
विधानसभा पुरूष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
भदोही 214149 181073 21 395243
ज्ञानपुर 195438 165869 24 361331
औराई 189910 159700 05 349615
कुल 599497 506642 50 1106189
तीनों विधानसभा में 16816 नाम संशोधित
निर्वाचन विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो तीनों विधानसभा में 16 हजार 816 नामों का संशोधन किया गया। इसमें 6548 महिला और 10 हजार 266 पुरूष मतदाता शामिल हैं। भदोही में 4511 पुरूष, 3030 महिला, ज्ञानपुर में 2953 पुरूष और 1893 महिला, औराई में 2802 पुरूष और 1625 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जाने
- जिले का जेंडर रेशियो 950 होना चाहिए, लेकिन 845 है।
- जिले का ईपी रेशियो 60.48 होना चाहिए जबकि वर्तमान में 59.57 है।
- जिले में 18 और 19 वर्ष के युवाओं की अनुमानित जनसंख्या 78 हजार 167 है जबकि मतदाता सूची में 15 हजार 140 मतदाता बन सके हैं।


जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। सभी मतदाता मतदान केंद्रों पर जाकर अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गया हो तो वह फॉर्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - शैलेष कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed