फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sir! Do not get regular grain

साहब! नियमित नहीं मिलता है अनाज

Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 राशन वितरण में गड़बड़ी की ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक ने डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नवधन गांव में आयोजित खुली बैठक में उपभोक्ताओं का बयान दर्ज किया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने समय पर अनाज और चीनी न मिलने का आरोप लगाया। कहा कि जब वे अनाज लेने के लिए कोटे की दूकानों पर जाते हैं तो बताया जाता है कि अभी राशन नहीं आया है। 
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नवधन गांव में कोटे की दो दूकानें हैं। गत दिनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से दोनों दूकानों के संचालकों पर राशन और तेल वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने जांच का निर्देश दिया। शुक्रवार को डीघ ब्लॉक के आपूर्ति निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव नवधन पहुंचे और तकरीबन चार सौ ग्रामीणों की मौजूदगी में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। इंद्रमणि यादव, अवध नारायण यादव, जटाशंकर यादव, भोलानाथ सरोज, मुकुंद धोबी, निरपत चमार, बृजराज, राममणि गुप्ता, राजेंद्र चमार आदि लोगों ने बयान दर्ज कराया। कई ग्रामीणों ने कहा कि साहब! नियमित अनाज नहीं मिलता। राशन लेने जाने पर अक्सर कहा जाता है कि अभी अनाज नहीं आया है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अनाज मिला नहीं, अंत्योदय वालों को 35 की बजाए केवल 24 किलो अनाज दिया गया। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक बारी-बारी से दोनों कोटे की दूकानों पर गए, लेकिन एक भी कोटेदार मौके पर नहीं मिले। उनके घरवालों ने बताया कि वे नहीं हैं। खाद्यान्न वितरण का रजिस्टर मांगा गया तो बताया कि वह ताला में बंद है, जिसकी चाबी कोटेदार के ही पास है। इस पर आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों का बयान दर्ज कर लिया गया है। इसे एसडीएम को दिया जाएगा। वह आगे अग्रसारित करेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed