फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sikhar Distributary to be renovated at a cost of 6.80 crore

Bhadohi News: 6.80 करोड़ से होगा सीखड़ रजवाहा का पुनरुद्धार

Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sikhar Distributary to be renovated at a cost of 6.80 crore
बाबूसराय में सीखड़ रजवाहा की टूटी पुलिया। संवाद
ज्ञानपुर। जिले की लाइफ लाइन ज्ञानपुर मुख्य नहर से जुड़े सीखड़ रजवाहा का पुनरुद्धार होगा। सिंचाई विभाग के भेजे गए छह करोड़ 80 लाख के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इससे 43 किमी लंबी नहर की मरम्मत संग जर्जर पुलिया दुरुस्त की जाएगी। 16 किमी कच्ची सड़क पर खड़ंजा भी बिछाया जाएगा। इससे मिर्जापुर के सीखड़ क्षेत्र में पानी की आसानी पहुंच हो सकेगी। मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकल कर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है। इसमें भदोही रजबाहा की लंबाई 53 और सीखड़ रजबाहा की लंबाई 43 किलोमीटर है। करीब छह से सात दशक पूर्व बनी नहर और रजवाहा की साफ-सफाई तो हो जाती है, लेकिन पुलिया, कुलाबे से लेकर अन्य कार्य नहीं हो पाते।
विज्ञापन

करीब पांच महीने पूर्व नहर विभाग ने इसके पुनरुद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। इससे रजवाहा की दशा बदलनी तय हो गई है। बजट से नहर में जमी सिल्ट की सफाई, जर्जर 15 पुलिया, 40 कुलाबे संग अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे मिर्जापुर के एक तिहाई हिस्से में फसलों की सिंचाई के लिए आसानी से पानी पहुंच सकेगा। 50 हजार से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि सालों पूर्व बने रजवाहा और नहर के काफी पुलिया जर्जर हो चुके हैं। नहरें कई स्थानों पर खराब हो चुकी हैं। जिससे पानी की अधिकता के कारण उनके टूटने का भी खतरा बना रहता है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि सीखड़ रजवाहा के पुनरुद्धार के लिए छह करोड़ 80 लाख की स्वीकृति मिल गई है। जल्द बजट आवंटित हो सकता है। जिसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 किमी कच्ची सड़क को खड़ंजा करने की स्वीकृति मिली है। चकवां के पास पुलिया और स्लैब भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed