फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SI reported to line in Bhadohi accused of forcibly demanding beer matter reached DM video goes viral

UP: भदोही में SI लाइन हाजिर..., जबरन बीयर मांगने का आरोप, DM के पास पहुंचा मामला; वीडियो वायरल

Sat, 15 Mar 2025 05:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

भदोही में दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी जबरन बीयर की चार बोतल बीयर और शराब मांग रहा था। मना करने पर वह भड़क गया। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी गई है।

विज्ञापन
SI reported to line in Bhadohi accused of forcibly demanding beer matter reached DM video goes viral
पुलिस पर जबरन बीयर मांगने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के गुआली बाजार में स्थित शराब के ठेके पर बीती रात में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर बीयर मांगने का आरोप लगाते हुए संचालक संग अन्य लोगों ने विरोध जताया। वहीं, पुलिस ने बताया कि ठेके के अंदर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिनको वहां से अन्यत्र जाने के लिए कहा तो वह भड़क गए।

विज्ञापन




संचालक ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उच्चाधिकारियों ने संबंधित एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।

इस बाबत, संचालक करन गौतम ने बताया कि गुआली में उसकी अंग्रेजी शराब की दुकान है। बीती रात करीब आठ बजे थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी पहुंचा। उसने चार बोतल बीयर एवं शराब की मांग की। आरोप लगाया कि मैंने एक बीयर देने की बात कही तो पुलिसकर्मी भड़क गया और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इससे जुड़ा बताया जा रहा है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह विवाद को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर एसआई विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की मनाही है। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिनिधि को धमकी, लगाई गुहार
पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वार्ड नौ के सभासद पति विजय कुमार बिंद ने शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्रक सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि पुरानी बाजार में उसकी शराब की दुकान है। गुरुवार की रात में पुरानी बाजार स्थित दुकान को कुछ अराजकतत्व बंद कराने लगे। ऐसा न करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने जान से मारने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed