जंगीगंज। जंगीगंज स्थित मैदान में रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें उप्र के अलग-अलग जिलों के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता में भदोही के पहलवानों का दबदबा रहा। कुश्ती का सबसे रोमांचक मुकाबला महाराष्ट्र केसरी ने असलम काजी और गोपीगंज थाने के एसआई प्रमोद यादव के बीच हुआ। इसमें प्रमोद यादव ने महाराष्ट्र केसरी को पटखनी दी। भदोही के जितने भी पहलवान कुश्ती लड़े सभी पहलवानों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कानपुर के पिंटू पहलवान ने गाजीपुर के काशी पहलवान को शिकस्त दी। वाराणसी के गोपी पहलवान ने गाजीपुर के खली को हराया। भदोही के लल्लन पहलवान उर्फ टमाटर ने बिहार के जोगेंद्र पहलवान को हराया। भदोही के पहलवान राणा सिंह ने चंदौली के प्रदीप पहलवान को धूल चटाया।
जंगीगंज कुश्ती का सबसे रोमांचक मुकाबला महाराष्ट्र केसरी असलम काजी और भदोही के गोपीगंज में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद यादव के मध्य हुआ। महाराष्ट्र केसरी ने असलम काजी ने भदोही को चैलेंज दिया, तब प्रमोद यादव ने चैलेंज स्वीकार करते हुए हाथ मिलाया। दोनों पहलवानों के मध्य करीब दस मिनट की कुश्ती हुई। इसमें दरोगा प्रमोद यादव ने महाराष्ट्र केसरी असलम काजी को पटखनी दी। संवाद