{"_id":"65357acccfe6dc985600ee34","slug":"shri-ram-reached-lanka-with-the-monkey-army-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-4774-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वानर सेना के साथ लंका पहुंचे श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वानर सेना के साथ लंका पहुंचे श्रीराम
विज्ञापन
विभीषण की राम भक्ति से नाराज रावण उनको देश निकाले का फरमान सुनाता है। इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम के पास पहुंचते हैं। श्रीराम उनको अपनी शरण में ले लेते हैं। इसके बाद वानर सेना के साथ श्रीराम-लक्ष्मण समुद्र के किनारे जाते हैं और समुद्र से रास्ता मांगते हैं। विनती के बाद भी जब समुद्र रास्ता नहीं देता है तो क्रोधित होकर श्रीराम अपने धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और डरा हुआ समुद्र श्रीराम के समक्ष प्रकट होता है और क्षमा प्रार्थना करता है। साथ ही मार्ग भी देता है। इसके बाद श्रीराम समुद्र तट पर ही भगवान शंकर का पूजन कर रामेश्वरम की स्थापना करते हैं। इसके बाद वानर सेना समुद्र पर पत्थर का पुल बनाती है और सभी लंका पहुंच जाते हैं। मौके पर पालिका चैयरमैन जितेंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह, गौरव अग्रवाल, मानवेन्द्र बघेल समेत अन्य रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेघनाथ के बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण
औराई। क्षेत्र के आमीर पट्टी में आयोजित रामलीला में अभिनयकर्ताओं ने लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। जहां लंका के चार द्वार पर एक साथ राम ने युद्ध की रचना रची। जहां सुग्रीव की बंदरी सेना राक्षसों को धूल में मिला दिया। क्रोध से भरा रावण इतना बड़ा नरसंहार देखकर अपने बलवान पुत्र मेघनाद को युद्ध स्थल में भेजा। जहां मेघनाद के पहुंचते ही रामा दल में हाहाकार मच गया और राम की अधिकांश सेना मार दी गई। जिसे देखकर राम व्याकुल हो उठे और अपने छोटे पुत्र लक्ष्मण को युद्ध स्थल के लिए रवाना किया। लक्ष्मण युद्ध स्थल में पहुंचते ही राक्षसों का घनघोर संघार करने लगे।यह देख मेघनाथ लक्ष्मण के ऊपर शक्ति बाण मार दिया। जिससे लक्ष्मण युद्धस्थल में ही मूर्छित हो गए। दूसरी तरफ सुरियावां में चल रही रामलीला में शनिवार की शाम शबरी प्रसंग, सुग्रीम राम मिलन व बालि वध, लंका दहन जैसे प्रसंग दिखाए गए। प्रमुख समासेवी शशांक मिश्रा ने उद्धाटन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --