फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shiwalyon pilgrims descended, the Jalabhishek

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Tue, 26 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shiwalyon pilgrims descended, the Jalabhishek
गंगा में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़  उमड़ पड़ी। भोर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। बड़ी  संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भोले को जलाभिषेक कर लोक कल्याण की  कामना की। प्रयाग से गंगाजल लेकर आए  कांवरियों की टोली भोर से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में जुट गई।  हर-हर महादेव- बोल-बम की गूंज से शिवालय गुंजायमान होते रहे। उधर, कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जीटी रोड पर प्रशासन ने कड़ी  चौकसी बरती।
विज्ञापन


ज्ञानपुर  स्थित सिद्घपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ कांवरियों  ने भी बेल, धतूरा और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसी तरह जिले के  अन्य शिव मंदिरों पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी। जंगीगंज  संवाददाता के अनुसार, विंध्य के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित  स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का  तांता लग गया। हजारों की संख्या में कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया।  मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जलाभिषेक  के लिए महिला-पुरुष और कांवरियों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी।  
विज्ञापन


कौलापुर संवाददाता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को तिलंगा स्थित  तिलेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोपीगंज  संवाददाता के अनुसार, शिव परिवार बड़े शिव धाम की ओर से सावन के पहले  सोमवार को बाबा बड़े शिव का श्रद्घालुओं ने सामूहिक अभिषेक किया। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, इलाके के गंगेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों ने पूजा अर्चना की। महिलाएं भोर से ही मंदिर में पूजन अर्चन करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed