फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shivnath and Anil became directors

Bhadohi News: सूर्यभानपुर सहकारी संघ के डायरेक्टर बने शिवनाथ व अनिल

Fri, 31 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shivnath and Anil became directors
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक स्थित सूर्यभानपुर सहकारी संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। वार्ड नंबर एक और दो के पद पर हुए चुनाव में सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतगणना में वार्ड नंबर एक से शिवनाथ तिवारी और अनिल सोनकर को वार्ड नंबर दो का डायरेक्टर चुना गया। चुनाव स्थल पर पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही। चुनाव अधिकारी एके भारती ने बताया कि सूर्यभानपुर सहकारी संघ के दो अलग-अलग वार्डों से दो पदों के लिए शिवनाथ तिवारी, राजेश कुमार, अनिल सोनकर, मंगल गौतम ने नामांकन किया था। मतगणना के बाद शिवनाथ तिवारी और अनिल सोनकर ने क्रमश: वार्ड नंबर एक और दो में डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार होगा। नव निर्वाचित डायरेक्टरों ने कहा कि वे अपने पद का सदुपयोग किसान हित और संघ की मजबूती के लिए करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक कोइरौना मक्खनलाल दलबल के साथ भ्रमण करते रहे। सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि बऊ शुक्ला ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed