फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shivmaharudra Yajna: Badesiva Dham will be echoed by Vedic hymns.

शिवमहारुद्र यज्ञ: वैदिक ऋचाओं से गूंजेगा बड़ेशिव धाम

Sun, 14 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shivmaharudra Yajna: Badesiva Dham will be echoed by Vedic hymns.
ज्ञानपुर। काशी के यज्ञाचार्य और यज्ञ पुरोहितों के समवेत स्वर में वैदिक ऋचाएं गूंजेंगी। विद्यावारिधि कथाव्यास की ओजपूर्ण वाणी आबोहवा को शुद्ध करेगी। महारुद्र को समर्पित 2.20 लाख आहुतियां अग्नि को समर्पित की जाएंगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन, कथा श्रवण और प्रसाद वितरण... यह सब होगा गोपीगंज स्थित ऐतिहासिक बड़ेशिव धाम में।
विज्ञापन

लोक कल्याण के निमित्त नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिव परिवार और शिवभक्तों की ओर से 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले अनुष्ठान को ऐतिहासिक रूप देने की पूरी तैयारी है। यज्ञ मंडप निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद तकरीबन 35 दिनों से लगातार श्रमिक यज्ञ मंडप तैयार करने और साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों में जुटे हैं। शिव परिवार के दीपक मोदनवाल के मुताबिक 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ धर्मानुष्ठान का शुभारंभ होगा। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक यज्ञ होगा। नौ दिनी यज्ञ में कुल दो लाख 20 हजार आहुतियां समर्पित की जाएंगी। शाम चार से सात बजे तक कथा होगी। 28 फरवरी को दिन के 11 बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा। कथा व्यास विद्यावारिधि डॉ. राम दयालु मणि त्रिपाठी और काशी के आचार्य डॉ. राकेश भार्गव की देखरेख में अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed