फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sheeba is preparing for UPSC, wants to become IAS or IPS

Bhadohi News: यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं शीबा, आईएएस या आईपीएस बनने की है इच्छा

Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sheeba is preparing for UPSC, wants to become IAS or IPS
गोपीगंज (भदोही)। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में शीबा परवीन ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विज्ञान वर्ग में 333.992 अंक प्राप्त किए हैं। गोपीगंज के गहरपुर, कलीम कटरा निवासी शीबा ने बताया कि परीक्षा देने के बाद भी उनको अंदाजा नहीं था कि वे प्रदेश में दूसरा रैंक प्राप्त करेंगी। भीटी के अर्चना डिग्री कॉलेज में उन्होंने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी थी। इनकी शुरूआती शिक्षा जंगीगंज ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हुई है। वे हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई अवसानपुर भीटी इंटर कॉलेज से की हैं। वर्तमान में वे प्रयागराज में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस और आईपीएस बनने का है। वे प्रतिदिन 11 घंटे पढ़ाई करती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उनके पिता मोहम्मद कलीम प्राथमिक विद्यालय खोरावीर गांधी में सहायक अध्यापक हैं। पिता ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर सजग रही है। वह हमारे कहने पर बीएड की प्रवेश परीक्षा दी थी। इसमें वह सफल रही। हम परिवार के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed