{"_id":"645e96d0a2eaab3da9049565","slug":"shaswat-in-10th-and-atul-topped-in-12th-bhadohi-news-c-20-1-201695-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10वीं में शास्वत और 12वीं में अतुल ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10वीं में शास्वत और 12वीं में अतुल ने किया टॉप
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। दसवीं में 98.4 फीसदी अंकों के साथ सेंट थॉमस स्कूल, ज्ञानपुर के शास्वत मिश्रा ने जिला टॉप किया। वहीं 12वीं में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र अतुल श्रीवास्तव ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ पूरे जिले में अव्वल रहे। परीक्षा परिणाम जारी होते ही होनहार खुशी से झूम उठे। स्कूलों में मेधावियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद से ही सभी की निगाहें सीबीएसई के परिणाम पर टिकी थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आउट हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होते ही स्कूलों में हलचल बढ़ गई। एक तरफ स्कूल प्रबंधन बच्चों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया तो वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी और उनके अभिभावक रिजल्ट जानने के लिए मोबाइल देखते रहे। स्कूल प्रबंधन अभी 12वीं के मेधावियों की सूची तैयार कर ही रहे थे कि दोपहर एक बजे के बाद सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम भी जारी कर दिए। एक साथ जारी हुए परिणामों से स्कूलों में चहल-पहल बढ़ गई। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी। बच्चे अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ ही गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया। सीबीएसई की 12वीं और 12वीं के टॉपरों की सूची में छात्र और छात्राओं का बराबर का दबदबा देख गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से दसवीं और 12वीं के बच्चों को विद्यालय बुलाकर उनका स्वागत और सम्मानित किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वुडवर्ड और सनबीम के बच्चों का जलवा
भदोही। हाईस्कूल में 97 फीसदी अंकों के साथ वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की सफिया जिशान और वैभव पांडेय ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सनबीम स्कूल के शोएब अंसारी 96.20 प्रतिशत के साथ तीसरे और वुडवर्ड स्कूल की जाह्नवी गौतम और सनबीम स्कूल भदोही के काशिफ जैद 95.40 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर रहे। इसी तरह बारहवीं में भी वुडवर्ड पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। जिसके छात्र अतुल श्रीवास्तव ने 97.80 प्रतिशत के साथ जिला टाप होने का गौरव प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर 94.40 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से मदर हलीमा की शरियत फातिमा और वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के मो.आतिफ अंसारी रहे। तीसरे स्थान पर वुडवर्ड स्कूल के देवेश श्रीवास्तव और सनबीम स्कूल की सौम्या तिवारी रहीं। दोनों को 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। रिजल्ट की घोषणा होते ही आते ही होनहार खुशी से झूम उठे। विभिन्न स्कूलों में मेधावियों को मिठाई खिला कर खुशी जताई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वुडवर्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
वुडवर्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने बताया कि उनके विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बताया कि 10वीं में 26 बच्चों ने 90 या इससे अधिक अंक हासिल किए। जबकि 12वीं मे 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं सनबीम स्कूल के निदेशक अभिषेक बरनवाल ने बताया कि 10वीं में शत प्रतिशत तथा 12वीं में 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बताया कि दसवीं में 5 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक तथा 12वीं में 3 बच्चों ने 90 प्रतिशत का आंकड़ा पार किया है। इसी प्रकार कई विद्यालयों मे शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने से प्रबंधक और प्रधानाचार्य सभी गदगद हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -