फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shardiy Navratri today , Devi temple devotees shall overflow

शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Tue, 13 Oct 2015 05:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 13 Oct 2015 05:17 AM IST
विज्ञापन
Shardiy Navratri today , Devi temple devotees shall overflow

देर शाम तक नगर की सड़कें खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहीं। मंगलवार को नवरात्र का आरंभ दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना के साथ होगा। नवरात्र को लेकर जिले में चहल-पहल बढ़ गई है।

विज्ञापन


विभिन्न इलाकों में सैकड़ों पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ज्ञानपुर के पुरानी बाजार, गोपीगंज, औराई, भदोही नगर और सुरियावां मुख्य बाजार, मोढ़, दुर्गागंज, महाराजगंज आदि इलाकों में देवी पंडाल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


दुर्गापूजा मेले की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। इसके लिए प्रशासनिक इंतजामों को गति दे दी गई है। पूजा के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारियल, चुनरी, कलश, हार और बताशा आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्ञानपुर नगर से लगे ऐतिहासिक घोपइला देवी धाम में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर रहीं। मंदिर की करीने से साफ-सफाई की गई और धाम को सजाया गया है। मंगलवार को भोर से ही मंदिर पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ेगी। नवरात्र में घोपइला धाम का महात्म्य बढ़ जाता है। सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल पर नवरात्र की चहल-पहल बढ़ गई है। नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं के वहां पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed