Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shanti Cricket Academy defeated Prateek Eleven and Belwa.

Bhadohi News: शांति क्रिकेट एकेडमी ने प्रतीक एलेवन और बेलवा को हराया

Mon, 16 Nov 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shanti Cricket Academy defeated Prateek Eleven and Belwa.
सुरियावां के मेढ़ी मैदान पर खड़े ​खिलाड़ी।स्रोत आयोजक
क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में राजाराम सिंह अंडर-16 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन रविवार को शांति क्रिकेट एकेडमी ने अपने दोनों मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मैच प्रतीक एलेवन सेवाश्रम से हुआ। इसमें टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें अनिस निषाद ने 67 रन, श्रीस गर्ग ने 47 रन, कार्तिकेय कौशल ने 42 रन और विष्णु ने 26 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

जवाब में उतरी प्रतीक एलेवन ने आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में फ्यूचर स्पोर्ट्स क्लब बेलवा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर सिर्फ 92 रन बनाए। शांति क्रिकेट एकेडमी ने 11 ओवर में आठ विकेट पर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें कार्तिकेय ने 45 रन, सचिन ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने तीन विकेट अंश और आरुष ने 2-2 विकेट लिए। मैच के निर्णायक राजन यादव, आकाश उपाध्याय और स्कोरर राजवंश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed