{"_id":"5f8831518ebc3e9bea14e5f6","slug":"seven-in-charge-inspector-moved-from-there-cell-in-charge-also-changed-bhadohi-news-vns552915350","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर, सेल प्रभारी भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर, सेल प्रभारी भी बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के सात थाना और कोतवाली प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार की रात में सात थाना और कोतवाली प्रभारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया। सभी को अविलंब अपने-अपने प्रभार लेने का निर्देश दिया है।
जिले में तेेजी से बढ़ते अपराध को रोकने में करीब-करीब सभी थाना प्रभारी विफल साबित हो रहे हैं। लूट, हत्या, चोरी समेत अन्य घटनाएं होने के बाद पुलिस हाथपांव मारती जरूर दिखती है, लेकिन कुछ मामलों में ही उसे सफलता मिल पाती है। आम आदमी अब भी न्याय के लिए थाने और कोतवाली का चक्कर लगाते त्रस्त है। अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। कोतवाल श्रीकांत राय को भदोही से औराई, रामजी यादव को औराई से दुर्गागंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अपराध शाखा विवेचना सेल प्रभारी सदानंद को प्रभारी निरीक्षक भदोही, प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद अंसारी को दुर्गागंज से कोइरौना, जबकि कोइरौना एसओ संजय कुमार राय को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है।
ऊंज थाना प्रभारी रामदरश राम को चौरी और पुलिस चौकी खमरिया के चौकी प्रभारी रहे सुशील कुमार को थाना ऊंज की जिम्मेदारी मिली है। हाल ही में गए चौरी एसओ विजय प्रताप सिंह को स्वॉट टीम (क्राइम-ब्रांच) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर करीब डेढ़ साल से जमे एक चौकी इंचार्ज का अब तक न बदल जाना चर्चा का विषय बना रहा। जबकि उनके खिलाफ डीएम से लेकर एसपी तक स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की है। घोसिया संवाददाता के अनुसार, खमरिया चौकी पर बृहस्पतिवार को व्यापारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें चौकी इंचार्ज सुशील त्रिपाठी को माला पहनाकर विदाई दी गई। उन्हें ऊंज एसओ बनाया गया है। व्यापारियों ने कहा कि अल्प समय में चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों का पूरा सहयोग किया। इस मौके पर अनुज बरनवाल, लवी खां, धीरज जायसवाल, शिवजी बरनवाल, दुर्गेश द्विवेदी, राजेश जायसवाल आदि रहे।