फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven days in 60 villages at night, cut power

60 गांवों में सात दिनों से रात में कट रही बिजली

Sat, 02 Jul 2016 01:47 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 02 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
 पाली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब साठ गावों में एक सप्ताह से रात में बिजली गुल हो जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध ढंग से कटिया जलाने वाले कुछ लोगों के दबाव में उपकेंद्र से बिजली काटी जा रही है। अविलंब सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि देवाजितपुर गांव में 65केवीए का ट्रांसफार्मर है। मात्र 25 कनेक्शन और 60 से अधिक अवैध कनेक्शन होने से अक्सर ट्रांसफार्मर जल जाता था। सप्ताह भर पूर्व अवैध कटिया डालकर बिजली अलाने वालों की कटिया हटवा दिया गया। अवैध कटिया हटने पर कुछ लोग उपकेंद्र के कर्मचारियों को धमकाकर रात में बिजली कटवा रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपकेंद्र से बिजली कटने से देवाजितपुर, उमरिया, सुंदरपुर, बलापुर, उमरपुर, तिवारीपुर, रायपुर, परशुरामपुर समेत करीब 60 गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने उन्हें कहा कि कोई अवैध कटिया लगा रहा है तो उसे जलाने दो। अवैध कटिया डालने वाले विभाग के  सहयोग से गांव में बिजली आपूर्ति को ठप करवा दे रहे हैं। इसको लेकर  ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीण संतोष, संजय, रवि ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता अवधेश पासवान ने अवैध कटियामारी करने वालों का कनेक्शन हटाने पर ग्रामीणों की सराहना की। कहा कि उपकेंद्र से बिजली काटना गंभीर विषय है। मामले को दिखवाएंगे, दोषी    मिलने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed