Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven accused who arrived from Maharashtra with the intent to murder an associate have been arrested.

Bhadohi News: साथी की हत्या की नीयत से महाराष्ट्र से आए सात आरोपी हुए गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven accused who arrived from Maharashtra with the intent to murder an associate have been arrested.
भदोही हत्या के इरादे से आए गिरफ्तारआरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
महाराष्ट्र के ठाणे में एक डॉक्टर से चुराई गई चेन के विवाद के बाद जिले में साथी की हत्या और लूट की नीयत से आए सात बदमाशों को पुलिस ने औराई के कुरौना हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई पुलिस की टीम उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भदोही की तरफ से दो तेज रफ्तार कार आती दिखीं।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन चालकों ने बैरियर को धक्का मारकर और असलहा लहराते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया और अन्य मोबाइल टीमों की मदद से कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास दोनों कारों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी विपुल विजय शेट्टी व दिनेश वीरेंद्र जायसवाल निवासी पाथरली रोड डोबंवली ईस्ट, तिलकनगर ठाणे, उमेश पांडुरंग राउत निवासी कोपर क्राॅस रोड डोम्बीवली वेस्ट, विष्णुनगर, ठाणे, ठाणे, समसुद्दीन मोहम्मद सईद शेख निवासी काली मस्जिद, आगलावे बाग, महात्मा फूले, ठाणे और कृष्णा गोबिंद लाल जायसवाल निवासी बेलवा हटिया, फूलपुर, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed