{"_id":"633891c838df8901b96509b4","slug":"set-up-complaint-cell-in-all-departments-bhadohi-news-vns6771503198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभागों में शिकायत पक्रोष्ठ का करें गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभागों में शिकायत पक्रोष्ठ का करें गठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम गौरांग राठी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन करें। इसकी हर महीने समीक्षा भी की जाए।
वह शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर बोल रहे थे। तहसील में लगाए गए बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग के गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग के वृद्धा पेंशन सहित अन्य विभाग के स्टाल उन्होंने देखे। कृषि विभाग के स्टॉल पर डीएम ने पांच किसानों को उन्नत बीज का पैकेट वितरित किया।
एक बुजुर्ग की ओर से सम्मान निधि का पैसा न मिलने की शिकायत पर तत्काल दिखवाया और बताया कि दादा आपके खाते में सारी किस्त का पैसा आया हुआ है। डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा कि कुछ मामले दो से तीन विभाग से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों का निस्तारण कराने के लिए सभी एक साथ मौके पर जाएं।
विज्ञापन
सभी विभाध्यक्षों को अपने यहां आईजीआरएस सेल के अलावा शिकायत प्रकोष्ठ गठित करने का निर्देश दिया। तहसील में आए कुल 71 प्रार्थना पत्रों में तीन निस्तारित हुए, जबकि 68 को संबंधित विभाग को सौंपा गया। औराई और भदोही तहसील में अधिकारियों ने शिकायतें सुनी। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर डीएम ने 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को निर्वाचन कार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।