{"_id":"6956d5ba07be48dde70c8c55","slug":"set-up-a-room-near-the-ticket-counter-and-monitor-it-with-cctv-camerasset-up-a-room-near-the-ticket-counter-and-monitor-it-with-cctv-cameras-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-136942-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टिकट काउंटर के पास बनाएं रूम सीसीटीवी कैमरों से करें निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टिकट काउंटर के पास बनाएं रूम सीसीटीवी कैमरों से करें निगरानी
विज्ञापन
गोपीगंज। माघ मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-रामबाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड स्टेशन का निरीक्षण करते हुए वह झूंसी के लिए निकल गए। उन्होंने कहा कि स्टेशनों के टिकट काउंटरों के पास रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों से यात्रियों की निगरानी करें।
उन्होंने यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, यात्री आश्रय स्थल, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, यूटीएस एवं पीआरएस टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग के बारे में जानकारी ली।
प्रयागराज में माघ मेला शुरू होने वाला है। इसमें देश के हर प्रदेश से लोग स्नान के लिए आते हैं। ज्यादातर श्रद्धालु ट्रेन से पहुंचते हैं। शासन के निर्देश पर अब अफसर स्टेशनों की सुविधाएं देखने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे विशेष सैलून से महाप्रबंधक और उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन और अन्य रेल अधिकारी रेलखंड का निरीक्षण किए।