फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Service to society is the work of a pharmacist: Kumar Saumitra

समाज की सेवा ही फार्मासिस्ट का कार्य : कुमार सौमित्र

Fri, 26 Sep 2025 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:32 AM IST
सार

इंदिरा मिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट की समाजसेवा और जिम्मेदारियों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने सेवा में समर्पण और जागरूकता की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन
Service to society is the work of a pharmacist: Kumar Saumitra
यह फोटो 16 न. की हैविश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्यऔषधि निरीक्षक को स्मृति चिन्ह सौंपते फार्

विस्तार

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। मुख्य औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने कहा कि फार्मासिस्ट का कार्य किसी समाज सेवा से कम नहीं है। समाज की सेवा ही फार्मासिस्ट का कार्य है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने कहा कि फार्मासिस्ट सेवा में कहीं से भी कोताही नहीं बरत सकते। जिला महामंत्री चंदन यादव ने कहा कि आज का दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कहा कि समाज में फार्मेसिस्ट ने लोगों की सेवा कर अलग मुकाम बनाया है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी समय किसी रूप में फार्मासिस्ट के सहयोग की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर विपिन शर्मा, पारसनाथ यादव, वीरेंद्र मौर्य, सूर्यभान पटेल, सत्यनारायण यादव, राजेश विश्वकर्मा, शिव आसरे माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed