फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Service lane submerged due to heavy rain, water up to 1.50 feet

Bhadohi News: तेज बारिश से डूबी सर्विस लेन, 1.50 फीट तक लगा पानी

Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Service lane submerged due to heavy rain, water up to 1.50 feet
ज्ञानपुर/औराई। जिले में एक सप्ताह के बाद बृहस्पतिवार को अचानक से मौसम बदला तेज बारिश हुई। डेढ़ घंटे की बारिश में औराई का सर्विसलेन डूब गया। पानी से सड़कें लबालब हो गई। सर्विसलेन से लेकर हाईवे तक डेढ़ से दो फीट बारिश के पानी में डूब गए। बारिश होते ही हाईवे प्राधिकरण के तैयारियों की पोल भी खुल गई। दूसरी तरफ ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सन गई। आवागमन दुरूह हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी अच्छी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जिले में बीते कई दिनों से बादलयुक्त मौसम था, लेकिन बारिश न होने से धीरे-धीरे उमस का असर बढ़ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। दोपहर में तेज धूप भी निकल आई, लेकिन शाम तीन बजते-बजते अचानक मौसम ने करवट ली। काले बादल मंडराने लगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ज्ञानपुर, औराई, चौरी, सर्रोई, गोपीगंज, अभोली, मोढ़ आदि क्षेत्रों में डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। चौरी के रोटहा अनेगपुर मार्ग पर बारिश का पानी लगने से मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं औराई तहसील परिसर पूरी तरह से पानी में डूब गया। हाईवे के सर्विसलेन पर तो डेढ़ से दो फुट तक पानी लग गया। नतीजा यह हुआ कि बारिश का पानी हाईवे पर पहुंच गया। अभोली के अघोरी में एक फुट तक पानी लगा रहा। दुर्गागंज के विभिन्न गांव में बूंदाबांदी हुई। शाम के वक्त बारिश होने से कई लोग चुटकी चौराहा पर फंसे रहे। बारिश रुकने के बाद लोग घर निकलें। सुरियावां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट तक भारी बारिश हुई। इससे नगर के गल्ला मंडी में पानी लगा। वहीं बाईपास कलिंजरा मार्ग जलजमाव हो गया।
विज्ञापन


--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:

2.03 डिग्री सेल्सियस चढ़ा तापमान का पारा

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बर्नवाल ने बताया कि बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को 2.03 डिग्री अधिकतम तापमान अधिक रहा। दिन में उसम होने से गर्मी का एहसास हुआ। शाम को झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

---------------------------

बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं

फोटो: 19

पिछले दो तीन दिन से बादलों की धूप छांव की अठखेलियों के बीच बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे तक घंटे तक हुई बरसात से गर्मी से हल्की राहत तो मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने परेशान कर दिया। बारिश से गर्मी से राहत मिली। पिछले दो तीन दिनों से उमस और गर्मी से लोग परेशान हो उठे। बादल आकर चले जा रहे थे। बुधवार को दिन भर बादलों ने बारिश का मौसम तो बनाया लेकिन बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह से मौसम बनाए बादल 4 बजे से छह बजे तक बरसे जरूर, लेकिन रिमझिम फुहारों तक सीमित रहे। उमस से क्षणिक राहत मिली। बारिश रुकी तो उमस ने फिर परेशान कर दिया। स्टेशन रोड, सिविल लाईन रोड, ज्ञानपुर रोड, चौरी रोड, औराई रोड पर सड़कें भीग कर रह गईं। नगर के इंटरलॉकिंग अथवा डामर वाली सड़कों पर तो खास दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जिन वार्डों में कच्ची सड़कें या सड़क खुदी हैं उन पर आवागमन मुश्किल हो गया। देर शाम तक लोग उमस की गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed