फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Service, dedication, and public concern constitute the BJP's culture: Dr. Vinod.

सेवा, समर्पण व जनसरोकार ही भाजपा की संस्कृति: डॉ. विनोद

Tue, 08 Sep 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Service, dedication, and public concern constitute the BJP's culture: Dr. Vinod.
भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला कार्यशाला में बोलते मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी
ज्ञानपुर। भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को जोरई स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। वहीं कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विमर्श हुआ।
विज्ञापन

भदोही भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनसरोकार भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी व व्यापक बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। बताया कि यह अभियान सितंबर माह से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, सुरियावां विनय चौरसिया, संतोष तिवारी, अभय राज सिंह, प्रदीप सिंह, पवन दुबे राज यादव, सुषमा मालवीय, नागेन्द्र मिश्रा नवीन समेत अन्य रहे। संचालन जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed