फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolve as many cases as possible in Lok Adalats: Amit Verma

लोक अदालत में सुलझाएं अधिक से अधिक मामले : अमित वर्मा

Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Resolve as many cases as possible in Lok Adalats: Amit Verma
लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत अ​धिवक्ता
ज्ञानपुर। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रभारी जनपद न्यायाधीश अमित वर्मा ने की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की और लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाए। जिससे इसका उद्देश्य पूरा हो सके। इसका मुख्य उद्देश्य ही
विज्ञापन

आम जनता को सुलभ न्याय दिलाना है। लोक अदालत में लंबित मामलों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को अपनी भूमिकाएं स्पष्ट रूप से निभाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला जज द्वितीय पुष्पा सिंह, प्रभारी सचिव अनामिका चौहान, जिला अग्रणी यूनियन बैंक के प्रबंधक समेत अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed