सीतामढ़ी। श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी में सोमवार को जिलास्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न वर्ग में अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। एक दूसरे को हराने के लिए टीमों ने जमकर पसीना बहाया।
अंडर-14 बालक वर्ग में कुल छह टीमों ने भाग लिया। ज्ञानपुर जोन की कर्मा देवी बनवारी लाल इंटर कॉलेज की टीम ने 15-12 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में भी इसी टीम ने यूपीएस कोनिया को 25-22 से हराया। अंडर-17 बालक में चार टीमें रहीं। जिसमें कर्मा देवी ने नारायण इंटर कॉलेज को 21-18 से हराया। बालिका में 15-8 से कर्मा देवी विजेता बनी। अंडर-19 बालक वर्ग में शामिल हुई छह टीमों में श्री नारायण इंटर कॉलेज ने कर्मा देवी को 15-13 से हराया। बालिका वर्ग में कर्मा देवी ने ही बाजी मारी। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद्र यादव, चंद्रबली पटेल, राजेश सिंह, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र आदि रहे।