फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to BDO and Secretary on poor condition of RRC

Bhadohi News: आरआरसी की खराब दशा पर बीडीओ और सचिव को नोटिस

Tue, 08 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Notice to BDO and Secretary on poor condition of RRC
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को रिसोर्स रिकवरी सेंटर यानि स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। वह औराई के उगापुर गांव पहुंचे। व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार न पाए जाने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने सचिव और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि जिन गांव में आरआरसी बन गए हैं वहां संचालन किया जाए।
विज्ञापन

उगापुर में डीएम को अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। फर्श एवं दीवारों की स्थिति खराब होने और एकत्रित कूड़े का समुचित ढंग से निस्तारण न किए जाने जैसी कमियां संज्ञान में आईं। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के सचिव अनुपम द्विवेदी एवं खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार को नोटिस जारी किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थापित सभी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर कूड़े का नियमित एवं वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कूड़े के निस्तारण एवं केंद्रों के संचालन में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर कूड़े का निस्तारण सही ढंग से सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed